health employee Strike news: 18 अप्रैल से संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, लड़खड़ाएगी स्वास्थ्य सेवाएं
Samvida Swasthya karmchari hadtal news: बैतूल मांगे पूरी नहीं होने से नाराज संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने वाले है। हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाएं लडख़ड़ा जाएंगी। लोग संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश सदस्य राजेन्द्र तांडेकर ने बताया कि पिछले दिनों संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल ( health employee Strike ) की थी। हड़ताल के समय संविदा कर्मचारियों को आश्वासन दिया था कि मांगे पूरी हो जाएगी, लेकिन महिनों बीत गए, लेकिन अभी तक मांगे पूरी नहीं हो पाई है। जिससे नाराज संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी एक बार फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने वाले है। 18 अप्रैल को अनिश्चितकालीन हड़ताल जिला उद्योग केन्द्र के सामने शुरू होगी। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांग की है कि नियमित कर्मचारियों के बराबर 90 प्रतिशत वेतनमान दिया जाएगा। संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए। इन मांगों को लेकर कई दिनों से संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी लड़ाई लड़ रहे है, लेकिन सरकार ने अभी तक मांगे पूरी नहीं की।
betul crime news today: जादू- टोना के शक में की थी वृद्ध की हत्या, अंधे कत्ल का खुलासा
कर्मचारियों की हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सेवाएं पर असर पड़ेगा
नियमित कर्मचारियों के साथ-साथ संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी भी स्वास्थ्य सेवाओं में बराबरी का योगदान दे रहे है। ओपीडी, ब्लड जांच, टीबी जांच, मलेरिया जांच सहित अन्य कार्य प्रभावित होंगे। संविदा कर्मचारियों का कहना है कि दो-तीन दिन पहले मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर उन्हें मांगे पूरी करने के लिए कहा, अन्यथा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का अल्टीमेटम दिया। इसे बावजूद सरकार ने मांगे पूरी नहीं की। जिसके कारण संविदा कर्मियों को मजबूरीवश हड़ताल पर जाना पड़ रहा है।



