betul crime news today: जादू- टोना के शक में की थी वृद्ध की हत्या, अंधे कत्ल का खुलासा

betul crime news today:  बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र में गत दिनों हुई व्रद्ध की हत्या का खुलासा कर दिया है। जादू टोना करके नपुंसक बनाने के शक में हत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल को 
 थाना चिचोली के घोडादेव जंगल भीमपुर मे एक व्यक्ति की लाश मिलने की सूचना पर मौके पर रात्रि में ही पहुंच कर शव बरामद किया जिसकी मौके पर उपस्थित रिश्तेदारों ने मृतक की पहचान मदरसा पिता जिराती धुर्वे उम्र 50 साल निवासी ग्राम धावडाखार के रूप में की जो दिन पहले ही महुआ बीनने जंगल आया बताया था। सूचना पर थाना में मार्ग कायम कर जांच में लिया था। पुलिस के मुताबिक मृतक मदरसा धुर्वे का चिचोली अस्पताल से पीएम कराया गया। चिकित्सक से शार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त की गई जिसमे मृतक की मृत्यु गले पर लैसीलेटरेटड चोट आने एवं रक्त बहने से होना पाया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मर्ग जाँच पर थाना  धारा 302 भादवि के तहत मामला दर्ज कर  विवेचना मे लिया।
इस तरह से दिया हत्या की घटना को अंजाम( This is how the murder incident was executed)
प्रकरण में  कार्यवाही करते हुये संदेही जग्गा धुर्वे को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई जो जिसने जुर्म स्वीकार करते हुये बताया कि उसे शंका है कि मृतक मदरसा धुर्वे के द्वारा जादू टोना करके उसे नपुंसक बना दिया था और  पत्नि से अवैध संबंध है। इसी शंका के कारण 13 अप्रैल को मदरसा उसे जंगल में अकेले मे मिला था बदला लेने के लिये उसने मदरसा के गले मे पत्थर मारा जिससे उसके गले में चोट आई और वह जमीन पर गिर गया तब मदरसा को हाथ से खीचते हुये नाले के पास ले जाकर पत्तो से ढँक दिया था। उक्त प्रकरण में पुलिस के द्वारा 24 घंटे के अंदर अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर आरोपी जुग्गा धुर्वे को गिरफतार कर न्यायालय बैतूल पेश किया गया है। प्रकरण की विवेचना थाना प्रभारी चिचोली के द्वारा की गई। प्रकरण मे थाना प्रभारी झल्लार चौकी प्रभारी भीमपुर का भी सहयोग रहा है।

Related Articles

Back to top button