Gold-Silver Rates Today: सोना- चांदी खरीदने का अच्छा मौका, दामों में आई गिरावट

Gold-Silver Rates 17April 2023 today : सर्राफा बाजार में सोने चांदी की कीमतों मे लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोने चांदी के दाम कम होने से ग्रहकों ने राहत की सांस ली है। सराफा बाजार में रौनक देखने को मिली है।

भारतीय सर्राफा बाजार में सोमवार 17 अप्रैल, 2023 को सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है. सोने की कीमत 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी का भाव 75 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 60709 रुपये है.

betul crime news today: सूने आवास पर अज्ञात चोरों ने बोला धावा

वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 60466 रुपये पहुंच गए हैं. वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 55609 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 45532 पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज सस्ता होकर 35515 रुपये में आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 75570 रुपये की हो गई है.

Related Articles

Back to top button