betul crime news today: सूने आवास पर अज्ञात चोरों ने बोला धावा

betul crime news today:  बैतूल।शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत चक्कर रोड सोनाहिल कालोनी में अज्ञात चोरों ने सूने आवास को निशाना बनाकर चोरी को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक चक्कर रोड सोनाहिल कालोनी निवासी राजेन्द्र तांडेकर परिवार सहित अपने बेटे से मिलने के लिए इंदौर गए थे। घर पर कोई नहीं था। अज्ञात चोरों ने सूने आवास के गेट का कुंदा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। जब परिजन वापस लौटे तो घर में सामान बिखरा मिला। तत्काल चोरी की घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। राजेन्द्र तांडेकर ने बताया कि वे पत्नि सहित बीते शुक्रवार को बेटे से मिलने के लिए इंदौर गए थे। सोमवार सुबह वे इंदौर से वापस लौटे तो घर के गेट का कुंदा  टूटा मिला। अज्ञात चोरों ने घर को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने 6 जोड़ी पायल, एक मंगलसूत्र, दो अंगूठी, तीन घड़ी और लगभग 25 हजार रूपये नगद पर हाथ साफ कर दिए।
कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची
चोरी की जानकारी कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस को घर के भीतर सामान बिखरा पड़ा मिला। सोने, चांदी के आभूषण गायब थे। पुलिस का कहना है कि मौके पर पहुंचकर फिंगरप्रिंट लिए है। मकान मालिक के बयान दर्ज कर चोरी की घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। जल्द ही चोरी को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

sand attack viral video: महिला को सांड से बचाने बच्चे ने लगा दी अपनी जान की बाजी, देखिये रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

चोरी की घटना से लोगों में आक्रोश( Outrage among people due to theft incident)
शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में आक्रोश पनपने लगा है। पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल खड़े होने लगे है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले गंज क्षेत्र में चोरों ने एक ही दिन में तीन से चार दुकानों को निशाना बनाया। अभी तक कोई चोर का सुराग नहीं लग पाया है। कुछ ही दिन बाद कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनाहिल कालोनी में चोरों ने सूने आवास पर निशाना बनाया। इस तरह से चोरी की घटनाएं बढ़ते जा रही है। बढ़ती चोरी की घटनाओं के कारण लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। शहरी क्षेत्र में चोर आसानी से चोरी को अंजाम दे रहे है।

Related Articles

Back to top button