Betul BRC Suspend news today: शाहपुर बीआरसी को कमिश्नर ने किया निलंबित, लापरवाही बरतने पर गिरी गाज
Betul BRC Suspend news today: अपने कार्यों में लापरवाही बरतने पर शाहपुर बीआरसी को कमिश्नर ने सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि बीआरसी की कई शिकायतें आ रही थी शिकायतों के बावजूद कोई सुधार नहीं किया है।
Read Also: Betul Accident News Today: हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने जलाई टवेरा गाड़ी
जानकारी के अनुसार आयुक्त नर्मदापुरम संभाग श्रीमंत शुक्ल ने शाहपुर के बीआरसी श्री राधेश्याम भास्कर को निलंबित करने के आदेश दिए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार बीआरसी पर विभागीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही का आरोप है .निलंबन अवधि में श्री भास्कर का मुख्यालय सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग बैतूल नियत किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी.



