Betul Accident News Today: हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने जलाई टवेरा गाड़ी

Betul Accident News Today:  बैतूल-इंदौर हाइेवे पर शुक्रवार की शाम को टवेरा वाहन ने बाईक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची भीड़ ने टवेरा गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। गाड़ी जलकर पूरी तरह से खाक हो गई है। सूचना मिलते ही चिचोली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बैतूल-इंदौर हाईवे पर शुक्रवार लगभग रात 8 बजे मिर्जापुर जोड़ के पास टवेरा वाहन ने तीन बाईक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में प्यारसिंह  निवासी सेंदूरजना भूता निवासी खोखरा और अमित निवासी खोखरा घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती किया है। घायलों को हादसे में गंभीर चोट लगी।

 

15 April 2023 Ka Rashifal: आज धनु राशि वालों का दिन खुशियों से भरा रहेगा, जाने सभी राशियों का हाल

विपरित दिशा से आ रही थी गाड़ी(the vehicle was coming from the opposite direction)
जानकारी के मुताबिक तीनों बाईक सवार युवक विपरित दिशा से जा रहे थे। अपने साईड से आ रही टवेरा वाहन ने बाईक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसा इतना अधिक था कि गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई। तत्काल घायलों को चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। बताया जा रहा है कि बाईक सवार युवक रांग साईड से आ रहे थे और टवेरा वाहन तेजी से अपने साईड से आ रही थी। गाड़ी चालक से वाहन नियंत्रित नहीं हुआ और हादसा हो गया।
भीड़ ने जा दी टवेरा गाड़ी( The crowd destroyed the Tavera car)
हादसे के बाद मौके पर लगभग 50 लोगों से अधिक की भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ ने कुछ देर तक मौके पर हंगामा किया। भीड़ में अज्ञात लोगों ने टवेरा गाड़ी में आग लगा दी। आग से गाड़ी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची गाड़ी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। चिचोली पुलिस का कहना है कि पूरी घटना की जांच कर रहे है। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button