Betul crime news today: तिलकधारी बाबा की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटका मिला शव
Betul crime news today: बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम भडूस में तिलकधारी बाबा के नाम से जाने वाले युवक की संदिग्ध मौत हो गई है। बाबा का उसी के घर फांसी पर शव लटका मिला है। बताया जा रहा है कि बाबा का गांव के ही सरपंच के साथ कुछ दिनों से विवाद चल रहा था और उसने शिकायत भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पूरे मामले की परिजनों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की है।
Gold Price Today: सोने- चांदी के दामों में नहीं थम रही है बढ़ोतरी, जाने 10 ग्राम सोने की कीमत
कोतवाली थाना प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि गुरूवार शाम को सूचना मिली थी कि भडूस में तिलकधारी बाबा के नाम से मशहूर लोकेश पिता भिखारी तायवाड़े (36) का शव फांसी पर लटका है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बाबा की मौत की सही जानकारी सामने आएगी। बताया जा रहा है कि लोकेश पिछले कुछ वर्षों से साधु के वेश में घूमते थे और ग्राम भडूस में शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए प्रयासरत था। प्रतिमा स्थापना को लेकर गांव के सरपंच और उंसके पुत्र और अन्य कुछ ग्रामीण तिलकधारी बाबा का विरोध कर रहे थे और कई बार बाबा को जान से मारने की धमकी दे चुके थे। मामले में पुलिस जांच पर भी सवाल उठ रहे हैं। तिलकधारी बाबा ने पिछले दिनों लिखित आवेदन देकर मिल रही धमकियों के बारे में पुलिस को शिकायत की, लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।

बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर दबंगों के हौसले बढ़ गए और तिलकधारी बाबा को लगातार परेशान कर रहे थे। संभावना जताई जा रही है कि सरपंच और उसके समर्थकों की प्रताडऩा से तंग आकर लोकेश उर्फ तिलकधारी बाबा ने आत्महत्या की है। तिलकधारी बाबा अविवाहित था और उनके दो बड़े भाई हैं। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के पास से एक शिकायती आवेदन भी मिला है। इस आवेदन को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। इधर परिजनों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की गई।



