Betul Ladli bahan Yojana News: मरामझिरी पंचायत में लाडली बहना का फार्म भरने परेशान हो रही महिलाएं

15-20 किमी आने को मजबूर ग्रामीण, कच्चे रास्ते पर कीचड़, बढ़ी परेशानी

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

Betul Ladli bahan Yojana New: बैतूल के मरामझिरी पंचायत की पात्र महिलाएं लाडली बहना योजना के फार्म भरने परेशान हो रही है। महिलाएं दर-दर भटक रही। पंचायत सरपंच-सचिव फोन नहीं उठा रहे। जिससे महिलाओं को सहीं जानकारी नहीं मिल पा रही। यहीं वजह है कि मरामझिरी पंचायत में लाडली बहना योजना के फार्म भरने की रफ्तार बेहद धीमी है।

विगत 12 दिनों में पंचायत दो सैकड़ा भी फार्म नहीं भर पाई है, जबकि पंचायत में करीब एक हजार से अधिक महिलाएं लाडली बहना योजना के लिए महिलाएं पात्रता रखती है। इस हिसाब से अभी भी करीब 800 महिलाओं के फार्म भरना शेष है, लेकिन इनमें से अधिकांश महिलाओं के समग्र आईडी से आधार लिंक और ई-केवायसी नहीं है। इसलिए भी शासन ने पंचायतों को निर्देश दिये थे कि गांव-गांव और वार्डवार शिविर लगाकर समग्र आईडी से आधार लिंक और ई-केवायसी करे, किन्तु पंचायत ने न तो शिविर लगाये और न ही प्रचार-प्रसार किया। ग्रामीण महिलाओं का आरोप है कि सरपंच-सचिव जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रहे। गांव में नेटवर्क की समस्या बताकर उन्हें जबरन परेशान किया जा रहा है। फार्म भरने पंचायत बुलाया जा रहा। वर्तमान में बारिश के कारण बैतूल से मरामझिरी पंचायत का रास्ते पर कीचड़ हो गया है। जिस पर आने-जाने में महिलाएं परेशान हो रही है।

Also Read-  Bandar ka video: इंसानों की तरह मोबाइल चलाता है बंदर, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

ऑनलाईन फार्म भरने 15 से 20 किमी का सफर (15 to 20 km journey to fill online form)

पंचायत द्वारा गांव में ऑफलाइन फार्म भरवाकर ऑनलाईन फार्म भरने पंचायत भवन बुलाया जा रहा है। यहां भी एक दिन में काम नहीं होने पर महिलाओं को बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि मरामझिरी के अंतर्गत आने वाले सिहारी और धाराखोह की पंचायत भवन से दूरी लगभग 15-20 किमी है। जिसके लिए उन्हें पहले बैतूल और फिर बैतूल से पंचायत भवन जाना पड़ता है। बैतूल से मरामझिरी तक का रास्ता भी कच्चा है। जिस पर बरसात क ेकारण कीचड़ हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में मोबाइल का इस्तेमाल करते है। इंटरनेट चलते है, लेकिन जिम्मेदार नेटवर्क की समस्या बताकर पल्ला झाड़ रहे है।

जिम्मेदारों का न होना पड़े परेशान इसलिए कर रहे बहानेबाजी .……

ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत के सरपंच-सचिव को गांव-गांव आने-जाने की परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए हितग्राहियों को परेशान किया जा रहा है। जबकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि बहनों को फार्म भरने परेशान नहीं होना पड़ेगा। गांव-गांव और वार्डवार शिविर लगाये जायेगे। शिविर के लिए बिजली सहित अन्य व्यवस्थाएं पंचायतों को करनी थी। लेकिन पंचायत के जिम्मेदार बहानेबाजी कर हितग्राहियों को परेशान करने का काम कर रही। जिससे महिलाओं में आक्रोश पनप रहा है।

इनका कहना है –

धाराखोह और सिहारी में नेटवर्क की परेशानी है। इसलिए ऑफ लाईन फार्म भरवाकर पंचायत से आनलाईन फार्म भर रहे है।
मुरलीधर यादव, सचिव, ग्राम पंचायत मरामझिरी

Related Articles

Back to top button