Gold Price Today: सोने के दामों में आई गिरावट चांदी के दाम में फिर बढ़ोतरी

Gold Price Today, 6 April 2023: सोने चदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार को सोने के दाम में गिरावट आने से ग्राहकों ने राहत की सांस ली है। दाम जरूर कम हुए लेकिन अभी अभी सोना 60 हजार के ऊपर है।   डियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार आज (6 April 2023) गुरुवार को सोना (Gold Price Today) 206 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 60575 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Betul Crime News Today: अज्ञात बाईक सवार बदमाशों ने शराब ठेकेदार को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

इसी तरह चांदी के दाम 73000 रुपये प्रति किलो दर्ज किए है। चांदी के दाम में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की है।इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, बुधवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 60781 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो गुरुवार सुबह  60575 रुपये पर आ गया है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना सस्ता और चांदी महंगी हुई है।

आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, गुरुवार सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 60332 रुपये पहुंच गए हैं। वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना गुरुवार 55487 रुपये का हो गया है। इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 45431 पर आ गए हैं। वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज सस्ता होकर 35436 रुपये में आ गया है। इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी गुरुवार 73965 रुपये की हो गई है। जानकारी के मुताबिक रूस और यूक्रेन युद्ध के कारण सोने चांदी के दामों में बढ़ोतरी होना बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button