Betul Crime News Today: अज्ञात बाईक सवार बदमाशों ने शराब ठेकेदार को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Betul Crime News Today: कोतवाली थाना बैतूल क्षेत्र के गौठाना में बुधवार की रात अज्ञात बदमाशों ने शराब ठेकेदार को गोली मारी है। ठेकेदार को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया यहाँ से निजी अस्पताल भर्ती किया है।
6 April 2023 Ka Rashifal: आज हनुमान जयंती पर इन राशि वालों के कष्ट दूर करेंगे हनुमान जी
कोतवाली थाना प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि शराब ठेकेदार ईशान जयसवाल बुधवार की रात को बाइक से घर जा रहे थे। लगभग 12:30 बजे ग्रीन वैली कॉलोनी के पास अज्ञात बाइक सवार युवकों ने उन पर फायर कर दिया। कोतवाली थाना प्रभारी श्री सोनी ने बताया की ईशान के सीने से गोली आरपार निकल गई है। अज्ञात बदमाशों द्वारा दो बार फायर किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुट गई है।


