Samarthan Mulya Kharidi News: समर्थन मूल्य में गेहूं खरीदी कार्य को किया स्थगित

Samarthan Mulya Kharidi News Today: जिले में आज से समर्थन मूल्य में खरीदी होनी थी। एक भी किसान उपज लेकर नहीं पहुंचा। सोमवार शाम को आदेश आये जिसमे खरीदी कार्य को स्थगित कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार से जिले में समर्थन मूल्य में गेहूं की खरीदी प्रारंभ हुई। किसी भी केंद्र पर उपज लेकर किसान नहीं पहुंचे। बैतूल में  खरीदी के लिए कुल 62 खरीदी केन्द्र बनाए गए है। इस वर्ष उपज बेचने के लिए 21 हजार 650 किसानों ने पंजीयन किया। नर्मदा पुरम संभाग के कई जिलों में नवनियुक्त गेहूं खरीदी केंद्रों पर आने के कारण खरीदी को 28 मार्च से 31 मार्च तक स्थगित कर दिया है।

Gold price today: सोना- चांदी के दामों में आई गिरावट से ग्राहक खुश

फसल की कटाई है जारी
अभी कई किसान गेहूं सहित अन्य उपज की कटाई में लगे है। फसल कटाई नहीं होने के कारण भी किसान उपज नहीं ला पा रहे है। किसानों का कहना है कि फसल कटाई और थ्रेसिंग होने के बाद उपज को बेचा जाएंगा। अधिकारियों ने पहले ही निर्देश जारी किए है कि एफक्यू क्वालिटी की उपज खरीदी जाएगी। नमी होने की स्थिति में किसानों को उपज को सुखाकर लाने के लिए कहा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button