Gold price today: सोना- चांदी के दामों में आई गिरावट से ग्राहक खुश

Gold price today, 27 March, 2023: विवाह के इस सीजन में सोने- चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। सप्ताह के पहले दिन सोने चांदी के दामों में गिरावट आने से ग्राहकों को राहत मिली है। दाम कम होने के बाद सोमवार को सर्राफा बाजार में चहल-पहल देखने को मिली।

जानकारी के अनुसार  भारतीय सर्राफा बाजार में सोमवार 27 मार्च, 2023 को सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत 59 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है। वहीं, चांदी का भाव 69 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 59003 रुपये है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) 69580 रुपये है।

Helicopter Crash News : उड़ान भरते समय हेलीकॉप्टर में आई खराबी, सीधे नीचे आकर गिरा, देखिये वीडियो

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, शुक्रवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 59653 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह  59003 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी( silver gold price) सस्ता हुआ है.   

इस तरह रहे सोना- चांदी के भाव
 वेबसाइट ibjarates.com के अनुसार सोमवार सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 58767 रुपये पहुँचे है। वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना सोमवार 54046 रुपये का हो गया है। इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 44252 पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड सोमवार सस्ता होकर 34516 रुपये में आ गया है।  इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 69580 रुपये की हो गई है। भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दामों में उथल-पुथल होने के कारण ग्राहक बेहद चिंतित नजर आ रहे हैं। कभी दाम अचानक गिर जाते तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button