Helicopter Crash News : उड़ान भरते समय हेलीकॉप्टर में आई खराबी, सीधे नीचे आकर गिरा, देखिये वीडियो
केरल में तटरक्षक बल का हेलीकॉप्टर उड़ान भरते समय दुर्घटना का शिकार हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक केरल के कोच्चि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे एंक्लेव उड़ान भरते समय रविवार को तटरक्षक बल ( (helicopter of the Indian Coast Guard today met with an accident) विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण नीचे गिर गया।
#WATCH | Kerala: An ALH Dhruv Mark 3 helicopter of the Indian Coast Guard today met with an accident near the main runway at Kochi Airport. All crew members are safe. https://t.co/ydRkttb7RV pic.twitter.com/3A14aYbin1
— ANI (@ANI) March 26, 2023
इंडियन कोस्ट गार्ड (आईसीजी) ने बताया कि कोच्चि से परिचालित एएलएच एमके-III हेलीकॉप्टर (ALH Dhruv Mark 3 helicopter) सीजी 855 ने सीआईएएल एन्क्लेव से अपराह्न 12 बजकर 25 मिनट पर मरम्मत बाद के बाद दुरुस्तगी परखने के लिए उड़ान भरी। बयान के मुताबिक उड़ान भरने के बाद जब हेलीकॉप्टर 30-40 फुट की ऊंचाई पर गया तभी पायलट ने उस पर से नियंत्रण खो दिया। हालांकि पायालट ने उत्कृष्ट दर्जे की सूझबूझ का परिचय देते हुए न्यूनतम नियंत्रण प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की और हेलीकॉप्टर को हवाई अड्डे के मुख्य रनवे से दूर ले गया।



