Betul Accident News Today: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर एक युवक की दर्दनाक मौत

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

Betul Accident News Today:  कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खेड़ीसावलीगढ़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल है जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सोनारखापा निवासी दो युवक ग्राम खेड़ी आये थे। वापस गाँव जाते समय खेड़ीसावलीगढ़ करंजी नाले के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे( Raod accident ) में सतीश उइके उम्र 23 वर्ष, पप्पू परपाचे निवासी सोनारखापा घायल हो गए घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। सतीश उइके को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक हादसा शुक्रवार रात का है। अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी है। अज्ञात वाहन के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है ।पुलिस सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। इधर जिला अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

नहीं थम रहे हैं हादसे (Accident)

बैतूल-  परतवाड़ा और चिचोली मार्ग पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाईवे पर इसके पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। खास तौर पर करंजी नाले के पास कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। हादसों में कई लोगों की जान भी चली गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button