Gold Price Today: सोना- चांदी के दामों में गिरावट आने से खुशी से झूम उठे ग्राहक

Gold Price Today, 17 March 2023:

सोना-  चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। सोने चांदी के दामों मे गिरावट आने से ग्राहकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली है।  भारतीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार 17 मार्च, 2023 को सोने और चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली है। सोने की कीमत 58 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी का भाव 66 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 58159 रुपये है। सोना (Gold Price Today) 182 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से लुढ़ककर होकर 58159 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जैसे ही सोना चांदी (Silver Price Update) के दामों में गिरावट की जानकारी लगी लोग खरीदारी करने के लिए पहुंच गए। सर्राफा बाजार में ग्राहकों की भीड़ लगी थी।

गुरुवार  24 कैरेट सोना महंगा होकर 58159 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 57927 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 53273 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 43619 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 34023 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

जानकारी बात दे कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button