Betul Murder News: जादू टोने के शक में हुई अधेड़ की हत्या: तीन आरोपी गिरफ्तार

Betul Murder News: 
बैतूल- ग्राम मोहदा में  टोने के शक में अधेड़ की हत्या कर दी है। एसपी सीमाला प्रसाद ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए गए। मोहदा पुलिस ने हत्या के मामले में  3 लोगों को गिरफ्तार किया है। भैसदेही शिवचरण बोहित ने बताया कि मोहदा निवासी छोटू बटके 12 मार्च को मवेशियों को गाँव के समीप बने टाके पर गया था। तभी छोटू की  हत्या कर दी गई। शव गाँव के ही पास पड़ा मिला है।
इस तरह से पकड़ाए आरोपी
SDOP  ने बताया कि जादू टोने के शक में गाँव के ही रामदास, जुगराम और संतोष ने छोटू की पीट-पीट कर हत्या कर दी है। आरोपियों ने शव को गेहूं के खेत मे छुपाकर रखा था। रात के समय छोटू के शव को गेहूं के खेत से निकालकर दूसरे स्थान पर ले जाकर फेक रहे थे। तभी छोटू के परिजनों ने आरोपियों को देखा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button