Betul: जिला अस्पताल में बनने वाली आधुनिक लैब जिले के लिए बडी सौगात – बबला शुक्ला

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने जिला अस्पताल में लगभग एक करोड रू. से बनने जा रही एकीकृत आधुनिक जॉच पैथालॉजी लैब के लिए केन्द्र सरकार व राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है। श्री शुक्ला ने कहा कि कोविड 19 के बाद से ही भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार अस्पतालो में सुविधाओ के विस्तार पर जोर दे रही है। ताकि मरीजो को स्वास्थ सुविधाओ के लिए भटकना नही पडे। श्री शुक्ला ने कहा कि बैतूल जिला अस्पताल में एक करोड रू.लागत से बनने वाली आधुनिक पैथाजॉजी लैब में लगभग 250 प्रकार की जॉच हो सकेगी।
उन्होने बताया कि अभी जिला अस्पताल में बहुत सारी जॉचे नही होती है तथा जॉच के लिए भोपाल भेजी जाती है। जॉच रिपोर्ट आने में देरी के कारण मरीज का त्वरित इलाज नही हो पाता है। अब आधुनिक लैब बन जाने से जॉच रिपोर्ट तत्काल मिलने से मरीजो को राहत मिलेगी। श्री शुक्ला ने कहा कि यह आधुनिक लैब जनजाति बाहुल्य जिले के लिए एक बडी सौगात है।
Gold-Silver Rates Today: सप्ताह के पहले ही दिन लगा झटका: सोने- चांदी के दामों में बढ़ोतरी



