Gold-Silver Rates Today: सप्ताह के पहले ही दिन लगा झटका: सोने- चांदी के दामों में बढ़ोतरी

Gold-Silver Rates Today, 13 March 2023: सोना- चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोना चांदी के दामों में बढ़ोतरी होने से ग्रहकों को झटका लगा है। भारतीय सर्राफा बाजार में सोमवार 13 मार्च, 2023 को सोने और चांदी के दाम में तेजी देखने को मिली है। सोने की कीमत 56 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है। वहीं, चांदी का भाव 63 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, शुक्रवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 55669 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह  56748 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी महंगे हुए हैं। विवाह के इस सीजन में कई लोगों के लिए गोल्ड खरीदना मजबूरी बना है। अधिकतम होने के बाद भी ज्वेलरी खरीदी जा रही है। दाम बढ़ने से ग्राहकों को अधिक राशि देकर नुकसान उठाना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार (ibja) की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर आसानी से सोने- चांदी के दाम मोबाइल पर देख सकते हैं। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए गूगल से  www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button