One Week Gold Silver Price: जाने एक सप्ताह के सोना- चांदी के भाव

One Week Gold Silver Price 12 March 2023: विवाह के सीजन में सोना- चांदी के दाम स्थिर नही है। अभी एकाएक बढ़ जाते तो कभी गिरावट दर्ज की जाती है। आईये जानते है इस सप्ताह में सोने चांदी के दाम कैसे रहे। 

हफ्तेभर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. IBJA Rates के अनुसार, इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने की कीमतें 56,108 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थीं. मंगलवार को मार्केट होली के चलते बंद था. बुधवार को सोने के भाव में गिरावट आई और ये 56 हजार के आंकड़े से फिसलकर 55,309 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. गुरुवार को कीमतें घटकर 55,121 रुपये हो गईं. हालांकि, शुक्रवार को भाव में थोड़ा उछाल देखने को मिला और ये 55,607 रुपये पर बंद हुआ. अब नए भाव सोमवार को आएंगे। ग्रहाक नए भाव आने का  इंतजार कर रहे हैं।

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर
जानकारी के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है. जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होने के कारण काफी लचीला और कमजोर होता है. इस कारण इससे गहने नहीं बनाए जा सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button