Accident News Betul: ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर दो घायल, दो बाइकों की भिड़ंत में महिला को आई गंभीर चोटें

बैतूल। दो अलग-अलग स्थानों पर हादसे हुए जिसमें तीन लोग घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भैंसदेही क्षेत्र के ग्राम चोपन निवासी दो युवक बाईक से बैतूल आ रहे थे। महदगांव पेट्रोल पंप के पास सोमवार सुबह ट्रेक्टर ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में अनिल बामने और उसका भाई चंदेल बामने घायल हो गया। घायलों को 108 एम्बुलेंस सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। दूसरा हादसा बंसत पेट्रोल पंप के पास सोमवार दोपहर को हुआ है। यहां दो बाईक आपस में टकरा गई। हादसे में बडोरा निवासी मनाबाई विश्वकर्मा घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button