Gold Silver Price Today: पिछले एक सप्ताह में सोने- चांदी के दाम में आई है भारी गिरावट

Gold Silver Price Today: पिछले तीन दिनों में चांदी 1000 रुपये से ज्यादा सस्ती हो चुकी है और सोना भी हफ्ते भर में करीब 1000 रुपये टूटा है. पूर्वांचल के सबसे बड़े सर्राफा बाजार में शादियों के सीजन में लगातार गिर रहे सोने चांदी के दामों को लेकर ताजा अपडेट्स यहां देखें.
बैंड बाजा बारात के सीजन के बीच अब सोना खरीदारों के लिए अच्छी खबर है. लगातार उछाल और तेजी के बाद अब यूपी के वाराणसी में सोने चांदी के भाव में कमी आई है. गिरावट के बाद अब सोना 53 हजार से भी सस्ता हो गया है. इधर, चांदी भी शनिवार को 600 रुपये प्रति किलो के हिसाब से टूटी. बताते चलें कि हर दिन सोने चांदी के भाव उत्पाद शुल्क, मेकिंग चार्ज के कारण घटता बढ़ता रहता है.
पूर्वांचल के सबसे बड़े सर्राफा बाजार में 18 फरवरी को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 52,900 रुपये हो गई. इसके पहले 17 फरवरी को इसकी कीमत 53,100 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. वहीं 16 फरवरी को इसका भाव 53,500 रुपये था. इसके पहले 15 फरवरी को भी इसकी यही कीमत थी. वहीं बात 14 फरवरी की करें तो इसकी कीमत 53,600 रुपये थी. इसके पहले 13 फरवरी को इसका भाव 53,700 रुपये था. 12 फरवरी को भी सोने का यही भाव था. वहीं 11 फरवरी को इसकी कीमत 53,500 रुपये थी.
24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 18 फरवरी को 57,815 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक विजय तिवारी ने बताया कि अब वेडिंग सीजन के बीच सोने चांदी के भाव आसमान से जमीन की ओर आ रहे हैं और लगातार इनके कीमतों में कमी आ रही है. हालांकि उम्मीद है कि ये आगे इसके कीमतों में और उतार चढ़ाव देखा जा सकता है.
(News source- news 18)
https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/varanasi-gold-and-silver-price-in-varanasi-18-february-wedding-season-gold-and-silver-rate-down-5405529.html
Betul: महाशिवरात्रि आज : हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे शिवालय

