छिंदवाड़ा में 200 फीट खाई में गिरी पिकअप: बैतूल के 4 लोगों की दर्दनाक मौत, CM शिवराज ने जताया दुख

MP में शुक्रवार छिंदवाड़ा जिले में एक पिकअप वाहन 200 फिट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार बैतूल जिले के आठनेर के ग्राम चिचपाटी से श्रद्धालुओं को छिंदवाड़ा के महादेव मेला लेकर जा रही पिकअप गोरख घाट की घाटी गुलाई में पलटकर खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। घायलों को जुन्नारदेव और छिंदवाड़ा में भर्ती कराया गया है। हादसे का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ने दुख जताया है।

टीआई जुन्नारदेव ब्रजेश मिश्रा के मुताबिक घटना के समय पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 48 पी 0275 में बैतूल जिले के चिचपाटी के 25 से 30 लोग सवार थे, जो महादेव मेला जा रहे थे। घटना गोरख घाट की हैं, जो दमुआ से भूरा भगत जाने वाले मार्ग पर स्थित है। भीषण हादसे की खबर के बाद जुन्नारदेव पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतकों और घायलों को फंसे वाहन से और क्रेन की सहायता से निकाल कर अस्पताल भेजा गया है।

मृतकों में चिचपाटी निवासी लक्ष्मी कुमरे (20), सचिन कलीराम (10), गुदगांव निवासी किसन सोमा कड़वे (40) और होमेंद्र जगनू कड़वे (26) शामिल हैं। जबकि कलीराम (35), वासुदेव(25), अर्जुन(21), भुता (42), पार्वती (35), चतरू (45), मगों (32) घायल हुए हैं। घायलों को जुन्नारदेव और छिंदवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि महादेव मेला के इस मार्ग गोरखघाट-छाबड़ा पर यह बीते 4 दिन में लगातार चौथा हादसा है। यहां पर अधिकतर वाहन फर्स्ट गियर पर ही चलाए जाते हैं। यह संकरी सड़क है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button