Gold Price Today: सोने के दाम में आई गिरावट चांदी चमकी

Gold Price Today, 14 February 2023: विवाह के इस सीजन में सोने चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। खरीददार भी असमंजस की स्थिति में है कि वह कब आभूषण की खरीदारी करें। आज वेलेंटाइन डे है और इस मौके पर अगर आप भी अपने किसी खास को गिफ्ट में सोना-चांदी के गहने देना चाहते हैं तो आपके लिए बहुत ही अच्छी और जरूरी खबर है। वेलेंटाइन डे के दिन मंगलवार को सोना सस्ता हुआ है, हालांकि चांदी की कीमत में आज मामलू तेजी दर्ज की गई है। इस गिरावट के बाद आज आपको पास ऑलटाइम हाई से सोना 1800 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 13600 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता खरीदने का सनुहरा मौका है।
इस कारोबारी हप्ते के दूसरे दिन मंगलवार को सोने 35 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ जबकि चांदी की कीमत में 16 रुपये प्रति किलो की दर से मामूली तेजी देखी जा रही है। इसके बाद आज सोना 57060 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 66387 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बिक रही है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।
इस तरह मंगलवार को 24 कैरेट सोना महंगा होकर 57025 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 56797 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 52235 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 42769 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 33360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
(News source- news 24)
CM शिवराज बोले.. दिग्विजय सिंह की बुद्धि फेल हो गई वह पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं


