CM शिवराज बोले.. दिग्विजय सिंह की बुद्धि फेल हो गई वह पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

बैतूल- आज पुलवामा हमले की बरसी पर उस समय राजनीति गर्मा गई जब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट करके लिखा आज हम उन 40 शहीद CRPF जवानों को श्रद्धांजलि देते हैं, जो पुलवामा में भारी इंटेलिजेंस चूक के कारण शहीद हो गए। मुझे उम्मीद है कि सभी शहीदों के परिवारों का अच्छे से पुनर्वास किया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री के इस ट्वीट के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबरदस्त पलटवार किया और कहा कि दिग्विजय सिंह की बुद्धि फेल हो गई है। वे पाकिस्तान की भाषा बोल रहे है। काग्रेस के शीर्ष नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को इसका जवाब देना चाहिए। बयान के बाद कांग्रेस और भाजपा आमने सामने है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button