10 February 2023 Ka Rashifal: कन्या राशि वाले को आज व्यर्थ की उलझनें रहेंगी, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

Aaj Ka Rashifal 10 February 2023: आज 10 फरवरी, 2023 शुक्रवार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। पंचांग के अनुसार आज धृति योग दोपहर 03 बजकर 15 मिनट तक रहेगा और हस्त नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 48 मिनट तक।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। व्यावसायिक मामलों में व्यस्तता रहेगी। कोई ऐसी बात हो सकती है जो आपके हित में न हो।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी परास्त होगा। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

व्यस्तता बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग भी मिलेगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शाही खर्च से बचना होगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। किसी रिश्तेदार या निजी संबंधी से सहयोग मिल सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी रिश्तेदार या व्यक्ति विशेष के कारण से तनाव मिल सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

(Rashifal source- dainik jagaran)

https://www.jagran.com/spiritual/religion-aaj-ka-rashifal-10-february-2023-dainik-rashifal-horoscope-today-in-hindi-all-zodiac-signs-astrology-prediction-23324266.html

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button