Betul: बोलेरो वाहन और बाइक की आमने-सामने टक्कर: एक युवक की दर्दनाक मौत एक गंभीर घायल
बैतूल- आठनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत के ग्राम बलोहरा जोड़ के आगे विधुत विभाग के सब स्टेशन के पास बोलेरो वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई है।
आठनेर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो युवक बाईक से ग्राम बिसनूर की ओर आ रहे थे। सामने से आ रही बोलेरो की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना गुरुवार सुबह 9 बजे की है। हादसे में जामठी निवासी सहदेव धुर्वे 25 वर्ष की घटना स्थल पर मौत हो गई। रमेश नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे की जानकारी मिलती पुलिस मौके पर पहुंची मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
11 फरवरी को कांग्रेस का बैतूल बंद: मामला आसमान छूते रेत के दाम व लल्लू माथनकर मौत का
Gold Price Update: सोना-चांदी के दामों ने फिर पकड़ी रफ्तार, जाने कितनी हुई बढोतरी



