Gold Price Update: सोना-चांदी के दामों ने फिर पकड़ी रफ्तार, जाने कितनी हुई बढोतरी

Gold Price Update: सोना और चांदी के खरीदारों के लिए जरूरी खबर है। पिछले तीन दिनों तक लगातार लुढ़कने के बाद बुधवार को सोना और चांदी संभलता हुआ नजर आया। बुझवार को एकबार फिर सोना और चांदी के दाम में तेजी दर्ज की गई है। बुधवार को सोना 173 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत में 382 रुपये प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई। अच्छी बात ये है कि इस तेजी के बावजूद सोना 58000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 680000 रुपये प्रति किलो के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे बिक रहा है। फिलहाल सोना 57538 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 67516 रुपये प्रति किलो के नीचे बिकने लगा है।
इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई। बुधवार को सोना (Gold Price Update) 173 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 57538 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना 90 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के 57365 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
बुधवार को सोने के साथ-साथ चांदी (Gold Price Update) की कीमत में भी तेजी दर्ज की गई। बुधवार को चांदी 382 रुपये की तेजी के साथ 67134 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को चांदी (Silver Rate) 472 रुपये की नरमी के साथ 67134 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
(News source- news 24)

