Gold Price Today: सोना- चांदी खरीदना है तो जल्दी करे: दाम में आई बड़ी गिरावट

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

Gold Price Today, 6 February 2023 : विवाह के इस सीजन सोना खरीदारों के लिए अच्छी खबर है।लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। आम बजट (Budget 2023) के बाद दो दिनों तक रॉकेट की रफ्तार से भागने वाला सोना और चांदी सीधे सातवें आसमान से लुढ़कता हुआ नजर आ रहा है। यानी सोने और चांदी के दाम पर ब्रेक लग गया है।

आज सोने और चांदी के दाम (Gold Price Today) में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। आज सोना 356 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी की कीमत में 940 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद सोना एकबार फिर गिरकर 57432 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 67599 रुपये प्रति किलो के स्तर पर आ गई है। एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखेगा।

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार आज (6 February 2023) सोना (Gold Price Today) 356 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से गिरकर 57432 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना (Gold Price) 1099 रुपये सस्ता होकर 57788 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं चांदी (Silver Price Today) आज 940 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 67599 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी 2037 रुपये सस्ता होकर 69539 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।

 

(News source- news 24)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button