उज्जैन महाकाल’ का खजाना दोगुने से ज्यादा भरा: श्रद्धालुओं की संख्या में भी जबरदस्त बढ़ोतरी

उज्जैन में ‘महाकाल लोक’ के लोकार्पण के बाद महाकाल का खजाना खूब भरा है। जितना दान पिछले सालभर में नहीं आया, उससे ज्यादा तो तीन महीनों में आ चुका है। जानकर हैरानी होगी कि साल 2021 की तुलना में 2022 में दोगुना से ज्यादा दान आया है। इसका सबसे बड़ा कारण ‘महाकाल लोक’ के लोकार्पण के बाद भक्तों की संख्या में बढ़ोतरी है। वीकेंड में तो ये संख्या तीन गुनी हो गई।

महाकाल मंदिर समिति को वर्ष 2021 में 22 करोड़ 13 लाख रुपए का दान मिला था, जो 2022 में बढ़कर 46 करोड़ 51 लाख रुपए पहुंच गया। इनमें से सबसे ज्यादा आखिरी तीन महीने में 22 करोड़ 50 लाख रुपए मिले हैं।

भक्तों की संख्या में तीन गुना इजाफा

श्री महाकालेश्वर मंदिर में 11 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘महाकाल लोक’ का लोकार्पण किया था। इसके बाद यहां देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या एकाएक बढ़ गई है। पहले शनिवार, रविवार, सोमवार और पर्व के दिन छोड़कर रोजाना करीब 15 से 20 हजार श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते थे। वर्तमान में करीब 60 हजार श्रद्धालु रोजाना दर्शन करने पहुंच रहे हैं। यानी करीब मंदिर पहुंचने वालों की संख्या में तीन गुना की वृद्धि हुई है।

(News source dainik bhaskar)

06 February 2023 Ka Rashifal: कन्या राशि वाले अपने स्वास्थ्य को लेकर रहे सतर्क

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button