भारत ने कि चीन पर फिर सर्जिकल स्ट्राइक: 232 मोबाइल ऐप को बैन

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

केंद्र सरकार ने चीनी कनेक्शन सामने आने के बाद 232 मोबाइल ऐप को बैन और ब्लॉक करने की प्रोसेस शुरू कर दी है। इसमें 138 ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले और 94 लोन देने वाले ऐप्स शामिल हैं। गृह मंत्रालय ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री (MeitY) ने पिछले हफ्ते इन ऐप्स को बैन और ब्लॉक करने की सिफारिश की थी, इसके बाद मंत्रालय ने यह फैसला लिया है।

जांच में पता चला है कि ये ऐप्स लोगों को लोन लेने और सट्टा खेलकर लाखों जीतने का लालच देते हैं। बाद में कर्ज न चुका पाने पर उन्हें भद्दे मैसेज भेजते, यहां तक की उनकी तस्वीरों से छेड़छाड़ कर वायरल करने की धमकी भी देते हैं। इससे परेशान होकर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ लोगों ने आत्महत्या कर ली।

ऐप्स पर मिले भारत विरोधी कंटेंट
गृह मंत्रालय ने अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री से मिले इनपुट के बाद इन ऐप्स की जांच शुरू की गई। जिसमें पता चला है कि इन ऐप्स पर भारत की संप्रभुता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने वाले कंटेट मौजूद हैं। यह आईटी एक्ट की धारा 69 के तहत क्राइम है।

पहले लोन देते, बाद में प्रताड़ित करते हैं
मंत्रालय ने बताया कि कुछ लोगों ने इन ऐप्स के खिलाफ जबरन वसूली और उत्पीड़न की शिकायतें भी की थीं। शिकायत करने वालों ने इन ऐप्स से छोटी रकम लोन ली थी, बाद में उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा। जिसके चलते कुछ लोगों ने सुसाइड भी कर ली।

जांच में मिली जानकारी के मुताबिक इन ऐप्स के जरिए आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों को लोन लेने का लालच दिया जाता है। बाद में ये ऐप्स कर्जदारों पर सालाना 3000% तक ब्याज बढ़ा देते थे। जब कर्जदार लोन के पैसे वापस करने में असमर्थता जताते तो उन्हें प्रताड़ित किया जाता। उन्हें भद्दे मैसेज भेजे जाते। कर्जदाताओं की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उन्हें वायरल करने की धमकी भी दी जाती है।

News source-

https://www.bhaskar.com/national/news/chinese-apps-ban-process-pm-modi-govt-to-block-235-apps-130886244.html

Betul: भाजपा के विकास यात्रा में बवाल: विधायक का रास्ता रोक तो आपस मे भीड़ गए भाजपाई और कांग्रेस कार्यकर्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button