Betul: भाजपा के विकास यात्रा में बवाल: विधायक का रास्ता रोक तो आपस मे भीड़ गए भाजपाई और कांग्रेस कार्यकर्ता

बैतूल- जिले के आमला ब्लाक में भाजपा की विकास यात्रा बवाल मच गया। पुलिस ने बड़े मुश्किल से विवाद को खत्म किया। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे विकास यात्रा में शामिल हुए। वार्ड क्रमांक 14 में सड़क नही बनने से नाराज  एनएसयूआई कार्यकर्ता ने  विधायक का वाहन रोककर गाड़ी के बोनट पर हाथ मार दिया। वाहन चालक ने उतरकर एनएसयूआई कार्यकर्ता की कॉलर पकड़ ली जिससे काँग्रेसी भड़क गए। आमला मेें तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आपस मे भीड़ गए।

विवाद बढऩे पर बैतूल, सारणी, बोरदेही और सांईखेड़ा से पुलिस बल सहित सारणी और मुलताई एसडीओपी आमला पहुंचे। हालांकि पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो गया। कांग्रेसियों ने बाद में आमला थाने पहुंचकर आमला विधायक के वाहन चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। कांग्रेसियों का कहना है कि विधायक के वाहन चालक के खिलाफ कार्यवाही की जाए अन्यथा कांग्रेश द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Crime News Betul: BSNL के स्टोर रूम में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button