BJP News: हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए बनाया बजट- हेमंत खंडेलवाल
बैतूल। केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा अमृत काल का पहला आम बजट 2022 और 2024 पेश किया है। यह बजट लोक कल्याणकारी बजट है। यह गांव,गरीबों, किसानों, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों, शोषित, वंचितों और दिव्यांगजनों, आर्थिक रूप से पिछड़े तथा मध्यम वर्ग के लोगों को सशक्त और सक्षम बनाने वाला बजट है। यह बातें पूर्व सांसद हेमंत खण्डेलवाल ने पत्रकारवार्ता में कही। पत्रकारवार्ता में सांसद दुर्गादास उईके, भाजपा जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला, आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र आर्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि आम बजट, ग्राम विकास, कृषि विकास, श्रमिक कल्याण इन्फ्रास्ट्रक्चर डेव्हलमेंट, डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर, पूर्वोत्तर एवं पहाड़ी क्षेत्र सहित पूरे देश के समग्र विकास को समर्पित बजट है। इस बजट से सभी वर्ग के लोगों को फायदा होगा। श्री खण्डेलवाल ने कहा कि यह बजट वर्ष 2023-24 के डेव्हलमेंट का एजेंडा नहीं है, बल्कि अगले 25 से 50 वर्ष हेतु विकसित अर्थव्यवस्था की बुनियाद रखने वाला ब्लू प्रिंट है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बजट के माध्यम से पुरानी टैक्स व्यवस्था को खत्म करते हुए मध्यम वर्ग के नौकरी पेशा लोगों को ऐहिहासिक तोहफा दिया है। अब नौकरी पेशा लोगों को भी 7 लाख रूपये सालाना की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। साथ ही टैक्स स्लैब को भी घटाकर 5 तक सीमित कर दिया है।
बच्चों और किशोरों के लिए राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय स्थापित किया जाना है, अगले तीन वर्ष में 740 एकलव्य स्कूलों के लिए 38 हजार 800 शिक्षक और सपोर्ट स्टॉफ रखने का निर्णय लिया है। श्री खण्डेलवाल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा पशुपालन, डेयरी, मत्स्यपालन पर ध्यान देने के साथ कृषि लक्ष्य को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रूपये किए जाने का निर्णय लिया है। रेलवे के लिए 2 लाख 40 हजार करोड़ रूपये का बजट दिया है जो कांग्रेस की यूपीए सरकार के समय 2013-14 के बजट से 9 गुना अधिक है। बजट में पीएम आवास योजना के बजट को बढ़ाकर 69 हजार करोड़ रूपये कर दिया है। 2014 से मौजूदा 157 मेडिकल कॉलेजों के साथ 157 नए नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे। 247 अनीमिया के उन्मुलन का लक्ष्य रखा है। रिजनल कनेक्विटी को बढ़ाने के लिए 50 नए हेलीपेड, वाटर ऐरोड्रोन, एडवांस्ड, लेडिंग ग्राउस्ट का विकास किया जाएगा। सरकार शहरी बुनियादी ढांजे का विकास पोस्ट के लिए हर वर्ष 10 हजार करोड़ रूपये खर्च करेगी सहित कई अन्य वस्तुओं को लेकर बजट में वृद्धि की है।



