Betul Accident News: कार और टैक्सी की भिड़ंत, तीन नर्सिंग छात्राएं सहित 11 घायल

बैतूल। इटारसी हाईवे आरएसके पेट्रोल पंप के पास कार और टैक्सी की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन नर्सिंग छात्राएं समेत 11 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक खानपुर थाना नसरूल्लागंज जिला सीहोर निवासी 5 लोग कार में सवार होकर बैतूल से गांव की ओर जा रहे थे। कार सामने चल रही एक टैक्सी में पीछे से घुस गई। हादसे में कार में सवार पांच लोग और टैक्सी में सवार 6 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। कार चालक की लापरवाही के कारण हादसा होना बताया जा रहा है। हादसे में कार में सवार कृष्णा पिता दीपक पवार (17), आशीष पिता भगवत पवार (26), मुस्कान पिता धरमसिंग (18), जयश्री पति आशीष पवार (21), पीयूष पिता विनोद पवार (17) और टैक्सी में सवार नर्सिंग की छात्रा रीतिका पिता जीवनलाल निवासी हमलापुर, पायल पिता राजेश तायवाड़े आठनेर, योगिता पिता लखनलाल (21) निवासी सेहरा और वंदना पिता रूपचंद मालवीय (22), ममता पति अरसिंग (58) निवासी भारत भारती, अलका पति नरेश तायवाड़े (62) घायल हो गए है। सभी घायलों का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कार चालक ने पेट्रोल पंप से पेट्रोल भराया और तेज गति से वाहन दौड़ाने लगा। सामने चल रही टैक्सी से कार की भिड़ंत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। कोतवाली थाना प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया है। हादसे को लेकर घायलों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करेंगे। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

घायल छात्राएं जिला अस्पताल में भर्ती

Gold price today: सोने चांदी ने लंबी छलांग लगाई: आज फिर बढ़े दाम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button