Betul: पत्नी से विवाद में युवक ने खुद के पेट मे घोंपा चाकू: जिला अस्पताल में किया भर्ती हालत गंभीर

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

बैतूल। चिचोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंडई निवासी एक युवक ने स्वयं पर चाकू से हमला कर दिया। युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इटारसी हाल चिचोली मंडई निवासी कमलेश यादव का मंगलवार सुबह पत्नि से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने स्वयं पर चाकू से हमला किया। युवक को परिजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने युवक के बयान दर्ज किए है। जिसमें यह बात सामने आई है कि पैसे के लेनदेन को लेकर कई दिनों से पति, पत्नि के बीच विवाद चल रहा है। मंगलवार को भी दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद में युवक ने चाकू से स्वयं के पेट पर हमला कर चोटिल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Gold Silver Rates Today: सोना- चांदी के दामों में आई गिरावट: जाने क्या है 22 कैरेट गोल्ड का रेट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button