बैतूल में फिल्म पठान का जबरदस्त विरोध: राष्ट्रीय हिंदू सेना ने पोस्टर फाड़े और शाहरुख खान का जलाया पुतला

बैतूल। पठान फिल्म आज रिलीज हो गई है और रिलीज से पूर्व ही फिल्म विवादों के कारण चर्चा में आ गई है। इस संबंध में मध्यभारत प्रांत मीडिया प्रमुख सूरज खडिय़ा ने बताया कि फिल्म में भगवा रंग के गाने को लेकर हिन्दू संगठन आक्रोशित है।

 

राष्ट्रीय हिन्दू सेना के उग्र प्रदर्शन के बाद टॉकीजों से फिल्म पठान के पोस्टर निकाल दिए गए और टॉकीजों के पास पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखी गई। राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने सभी से फिल्म का बायकाट करने का आव्हान किया है। उन्होने कहा कि ऐसी हिंदू विरोधी फिल्म के खिलाफ राष्ट्रीय हिन्दू सेना कठोर निंदा करती है संपूर्ण भारत में समस्त दर्शकों से निवेदन करता है कि इसे देखने ना जाए और थियेटरों के मालिकों से विनम्र अपील है कि पठान फिल्म को अपने थियेटरों पर ना लगाएं। संगठन द्वारा शाहरूख खान का पुतला दहन किया। मध्यभारत प्रांत सुरक्षा प्रमुख कमलेश खडिय़ा और मध्यभारत प्रांत प्रवक्ता अखिलेश वाघमारे ने आरोप लगाया कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर यह सनातन धर्म का अपमान किया जा रहा है। विभाग अध्यक्ष दीपक कोसे ने बताया कि बॉलीवुड की कई लॉबी सनातन धर्म को जानबूझ कर टारगेट कर रही है। जिसका उद्देश्य हिन्दू धर्म को आहत करना है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय और प्रदेश संयोजक पवन मालवीय ने कहा कि भगवा रंग हिन्दूओं की आस्था का प्रतीक है और भगवा रंग के आगे हम नतमस्तक हैं। इस अवसर पर विभाग युवा अध्यक्ष मनीष मालवीय,युवा विभाग सहसंयोजक नितेश मस्की,  जिला संयोजक आकाश राठौर, युवा जिला अध्यक्ष अनुज राठौर, युवा महामंत्री अमित यादव, प्रखंड अध्यक्ष स्वनील पंवार, प्रखंड उपाध्यक्ष आशीष यादव, श्रयांश राजपूत, किट्टू अग्निहोत्री, नगर मंत्री सोनू यादव, नगर सहमंत्री ऋषभ झरबड़े, विभाग युवा सहसंगठन मंत्री अजय खवादे, राहुल खवादे, बंडु लिखितकर, अक्की मसतकर, सोनू खवादे, भवानी सरले, अजय गंगारे, अंगद यादव, लल्लन सरले आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button