Film Pathan: जबर्दस्त विरोध के बाद भोपाल-इंदौर में ‘पठान’ फिल्म के शो कैंसिल

मध्यप्रदेश में शाहरुख खान स्टारर ‘पठान’ के रिलीज के साथ ही जमकर विरोध शुरू हो गया है। हिंदूवादी संगठनों ने भोपाल के सिनेमाघरों में हनुमान चालीसा का पाठ किया। सिनेमाघरों में शो कैंसिल कर दिए गए। इंदौर के सभी मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों में शो कैंसिल करना पड़ा। दर्शकों को लौटा दिया गया। पुलिस कमिश्नर ने कानून व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए सिनेमाघरों में सुरक्षा इंतजाम करने की बात कही है। उधर, ग्वालियर में भी इसका विरोध हो रहा है। हिंदूवादी संगठनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। शो चलने नहीं दिया।

पठान’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही विवादों में है। इंदौर में बुधवार को कई सिनेमाघरों में इसकी ओपनिंग होना था। इसके पहले हिंदूवादियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। इंदौर में बजरंग दल के विभाग संयोजक तन्नू शर्मा ने हम कस्तूर सिनेमाघर धार रोड पर प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही कई सिनेमाघरों में भी विरोध किया जा रहा है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि जहां-जहां विरोध हो रहा है, वहां सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। जबलपुर के समदड़िया मॉल में भी मूवी का एक शो कैंसिल कर दिया गया।
भोपाल के सभी टॉकीज और मल्टीप्लेक्स में यह मूवी रिलीज हुई है। यहां हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता हनुमान चालीसा का पाठ भी कर रहे हैं। विरोध के चलते रंगमहल टॉकीज पर लगा फिल्म का पोस्टर भी हटा लिया गया है। विहिप के प्रांत प्रचार-प्रसार प्रमुख जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सुबह साढ़े 11 बजे से सभी टॉकीजों के बाहर प्रदर्शन शुरू किया गया है। इसमें बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हैं।
ग्वालियर में भी मूवी का विरोध किया जा रहा है। बुधवार सुबह बजरंग दल कार्यकर्ता हाथों में लाठियां लेकर मॉल के बाहर पहुंच गए। बजरंगियों ने सड़क पर जाम लगा दिया। बजरंग दल नेता का कहना है कि “पठान’ मूवी नहीं चलने दी जाएगी। इसके बाद भी फिल्म का दिखाई गई तो सिनेमाघरों में आग लगा देंगे। बजरंग दल के तेवर देखकर पुलिस बल मौजूद है। बजरंग दल की सेना मॉल के बाहर डेरा जमाए है।पुलिस ने पूरे इलाके को पुलिस छावनी में बदल दिया है।
छिंदवाड़ा में अलका सिनेमा हॉल के सामने हिंदू संगठनों ने टॉकीज में लगी फिल्म के पोस्टर को फाड़ दिया। नारेबाजी भी की गई। एहतियातन यहां पुलिस बल तैनात था, लेकिन बताया जा रहा है कि पुलिस को चकमा देकर हिंदू सेना के कार्यकर्ता टॉकीज पर चढ़ गया। यहां लगे पठान फिल्म के बड़े पोस्टर को फाड़ दिया। बावजूद इसके फिल्म का विरोध थमता नजर नहीं आ रहा। सिनेमा हॉल के बाहर पुलिस बल तैनात है। वहीं, हिंदू सेना और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने यहां हनुमान चालीसा का भी पाठ किया। विरोध प्रदर्शन में युवक-युवतियां भी शामिल हुईं।
News source-
https://www.bhaskar.com/local/mp/news/shows-of-pathan-film-canceled-in-bhopal-indore-here-hail-fell-with-rain-in-gwalior-chambal-130843095.html



