Gold Price: सोने के दाम में फिर आई गिरावट: खरीदी करने का सुनहरा अवसर

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

नई दिल्ली: 

Gold Price Update: देश में शादियों का सीजन चल रहा है. इस दौरान सोने-चांदी की डिमांड बढ़ने से इनके दाम भी सातवें आसमान पर रहता है. इस बीच, पिछले कई दिनों से मल्‍टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव (Gold Price) में उतार-चढ़ाव हो रहा है. जिसके बाद आज सोने के भाव में मामूली कमी आई है. जिसके बाद सोने की खरीद को लेकर लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है कि क्या यह सोने में निवेश करने का सही समय है. ऐसे में अगर आज आप सोने (Gold) की खरीदारी करने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए यह खबर जरूरी है. अगर आप सोने या चांदी (Gold-Silver Price) की खरीदारी करने का सोच रहे हैं तो आपके लिए यह पता करना जरूरी है कि आपके शहर में सोना-चांदी (Gold-silver Rate Today) किस रेट पर मिल रहा है. जिससे आपको यह अंदाजा लग जाएगा कि आज सोने या चांदी की खरीदारी आपके लिए कितनी फायदेमंद साबित हो सकती है.

देश में आज 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate) 0.07% यानी करीब 40 रुपये प्रति 10 ग्राम घटकर 57,010 पर पहुंच गई है. जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 52,220 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. हालांकि, अब भी सोना अपने ऑलटाइम हाई के ऊपर कारोबार कर रहा है. मल्‍टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 0.24% यानी 134 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 56792 पर पहुंच गया है. वहींं, चांदी की कीमत आज 0.16% बढ़ गई है. मल्‍टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी 86 रुपये की बढ़त के साथ 68633 रुपये प्रतिकिलो के करीब पहुंचकर कारोबार कर रहा है.

News source ndtv-

https://ndtv.in/utility-news/gold-silver-price-today-23-jan-2023-know-gold-price-today-in-india-latest-gold-rate-on-mcx-3716503

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button