Gold price today, 19 January 2023: आज स्थिर रहे सोने और चांदी के दाम: खरीददारों ने ली राहत के सांस

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

Gold price today, 19 January 2023: ग्लोबल मार्केट में आज सर्राफा की कीमतों में स्थिरता का रुख देखा जा रहा है. जिसका असर घरेलू वायदा बाजार पर भी पड़ता हुआ नजर आया है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना फरवरी वायदा 12 रुपये की कमजोरी के साथ 56,214 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता हुआ देखा गया है. वहीं, एमसीएक्स चांदी मार्च वायदा 307 रुपये की गिरावट के साथ 67,920 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करता हुआ नजर आया है.

बता दें, बुधवार को एमसीएक्स सोना फरवरी वायदा 56,286 रुपये प्रति 10 ग्राम पर निपटा था. जबकि, एमसीएक्स चांदी मार्च वायदा 68,227 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था.

ग्लोबल मार्केट में सोने-चांदी के भाव

ग्लोबल मार्केट में आज सोना स्थिर से मजबूत है. जबिक चांदी स्थिर से कमजोर बोली जा रही है. हाजिर सोना 1.36 डॉलर की तेजी के साथ 1,909.72 डॉलर प्रति औंस पर है. जबकि हाजिर चांदी 0.51 डॉलर की कमजोरी के साथ 23.44 डॉलर प्रति औंस पर है.

(news source india.com)

https://www.india.com/hindi-news/business-hindi/gold-price-today-19-january-2023-gold-and-silver-prices-slip-from-higher-level-know-22kt-gold-rates-in-your-city-sone-ke-bhav-5860512/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button