Gold Price Today: दूसरे दिन भी सोने के दामों में आई गिरावट: लोगों को मिली मामूली राहत

Gold Price Today: पिछले हफ्ते रिकॉर्ड हाई देखने वाला सोना आज बुधवार, 18 जनवरी, 2023 को गिरावट (Gold Price) देख रहा है. हालांकि, चांदी की चमक बरकरार है. सर्राफा बाजार में भी धातुओं की कीमत नीचे आई है. यानी फिलहाल सोना रिकॉर्ड हाई से नीचे चल रहा है. अगर वायदा बाजार (Gold Future) में ओपनिंग रेट पर नजर डालें तो मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 09:30 के आसपास गोल्ड गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था. MCX Gold 77 रुपये या 0.14% की गिरावट के साथ 56,275 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था. पिछले सेशन में यह 56,352 रुपये पर चल रहा था. सिल्वर इस दौरान 134 रुपये या 0.19% की तेजी के साथ 69,320 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर दर्ज हुआ.
सर्राफा बाजार में क्या दर्ज हुईं कीमतें? (Sone Ka Bhav)
वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 130 रुपये की गिरावट के साथ 56,680 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत भी 232 रुपये के नुकसान के साथ 69,793 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ (news source zee biznes)


