आंख मूंद कर बैठे अधिकारी देखे बंसल कंपनी का जारी है अवैध खनन, देखिये लाइव वीडियो

 

ज्ञानू लोखंडे/ मनोहर अग्रवाल

बैतूल- बैतूल- इंदौर फोरलेन निर्माण कर रही बंसल कंपनी का अवैध उत्खनन का कार्य जारी है। जिला प्रशासन के अधिकारी कार्यवाही करने के बजाए आंख मूंद कर बैठे हैं। बंसल कंपनी द्वारा ग्राम प्रभुढाना के पास में पोकलैंड मशीन के सहायता से अवैध खनन किया जा रहा है। अवैध खनन के चलते क्षेत्र के कई किसान परेशान हैं। किसानों की शिकायतों का समाधान नहीं किया जा रहा है। कंपनी खनन नियमों की धज्जियां उड़ा कर अवैध खनन कर रही है। राजस्व विभाग से लेकर खनिज विभाग के अधिकारी कंपनी के खिलाफ कार्यवाही करने से परहेज कर रहे है। किसानों का कहना है कि रात के समय सबसे ज्यादा खनन हो रहा है। खनन के करण किसानों के खेतों को नुकसान पहुँच रहा है। कंपनी के मनमानी को लेकर कई बार किसानों ने शिकायत की लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। शिकायतों के बावजूद भी कार्यवाही नहीं होना अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button