रेत संकट को लेकर सड़क पर उतरे काँग्रेसी, सरकार और जिला प्रशासन को जमकर कोसा, देखिये वीडियो

  • बैतूल। जिले में रेत संकट को लेकर कांग्रेसी आक्रामक है। शुक्रवार को कांग्रेसियों ने राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर रेत संकट का जल्द समाधान करने की मांग की। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हेमंत वागद्रे के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने रेत संकट को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर रेत संकट का जल्द निराकरण करने की मांग की। कांग्रेसियों का कहना है कि बैतूल में रेत खदान होने के बावजूद केवल ठेकेदार के हित को देखते हुए खदानें नहीं खोली जा रही है। जिसकी वजह से रेत मनमाने दाम पर बिक रही है। रेत न मिलने से प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य सरकारी निर्माण कार्य ठप पड़े है। इस स्थिति के लिए रेत ठेकेदार के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी भी जिम्मेदार है। खनिज विभाग के अधिकारी जिन्होंने समय रहते सही फैसला न लेते हुए ठेकेदार के हित को देखते हुए न्यायालय जाने का मौका दिया गया। न्यायालय में यह मामला लंबित है। इस बीच रेत संकट को लेकर कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं निकाला गया। जिले में पिछले पांच महीने से रेत संकट चल रहा है। जिसका असर सीधा निर्माण कार्यो पर पड़ा है। रेत नहीं होने के कारण मजदूर वर्ग भी परेशान है। निर्माण कार्य नहीं होने से मजदूरों को भी काम नहीं मिल पा रहा है। इसके पहले भी कांग्रेस ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर रेत संकट का समाधान करने की मांग की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। कांग्रेसियों का कहना है कि रेत संकट का समाधान करने के लिए दूसरी बार ज्ञापन सौंपा जा रहा है। अगर जिला प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो कांग्रेस आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। कांग्रेसियों का कहना है कि जब तक न्यायालय का फैसला नहीं आता है तब तक प्रशासन खनिज विभाग के माध्यम से खदानें संचालित करें या फिर पंचायतों के माध्यम से खदानों का संचालन करें, ताकि रेत की कमी को दूर किया जा सके। रेत खदानें बंद होने के कारण शासन को भी राजस्व का बड़ा नुकसान हुआ है। ज्ञापन सौंपने के समय जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, पूर्व सीसीबी अध्यक्ष व वरिष्ठ कांगे्रस नेता अरूण गोठी, धीरू शर्मा, लल्ली वर्मा, हेमंत पगारिया, सेवादल जिलाध्यक्ष अनुराग मिश्रा, नवनीत मालवीय, राजकुमार दीवान, जितेन्द्र सिंह इवने, सुंदरलाल धुर्वे, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रजनीश सोनी, सुनील जैधे, रितेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।

  • Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button