Betul Crime News :  दीपावली मनाने गए दो युवकों के बीच विवाद, चाकू से किया हमला

युवक को जिला अस्पताल में किया भर्ती, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Betul Crime News :  बैतूल। रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हर्रावाड़ी में दीपावली मनाने गए दो दोस्तों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। जिसे गंभीर चोट आने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है।

 

रानीपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अरूण उईके निवासी रावणवाड़ी खेड़लाकिला दीपावली मनाने के लिए ग्राम हर्राढाना गया था। इसी दौरान सोमवार शाम को अरूण की अंकित निवासी चिखलार के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि अंकित ने अरूण पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवक के पेट और चेहरे पर चोट के निशान आए है। घायल युवक को जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही विवाद संबंधित और अधिक जानकारी मिल पाएगी। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button