Betul News : लोकल फॉर वोकल को साकार कर रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल

*दीपावली पर स्थानीय कलाकारों से खरीदी मिट्टी की लक्ष्मी प्रतिमा और दीपक* *कारगिल चौक पर स्थानीय दुकानदारों से की दीपावली की खरीदारी, किया डिजिटल पेमेंट*

Betul News :  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘लोकल फॉर वोकल’ और स्वदेशी को प्रोत्साहित करने के आह्वान को धरातल पर साकार करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल ने दीपावली के पावन अवसर पर स्थानीय उत्पादों और कलाकारों को प्रोत्साहन देने की प्रेरक पहल की। श्री खंडेलवाल ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैतूल के कारगिल चौक पहुंचकर स्थानीय कलाकारों और दुकानदारों से मिट्टी से निर्मित मां लक्ष्मी की प्रतिमा, दीपक एवं पूजन सामग्री खरीदी। उन्होंने खरीदी गई सामग्री का डिजिटल पेमेंट कर स्थानीय व्यापारियों को डिजिटल लेनदेन के लिए भी प्रोत्साहित किया।

*प्रधानमंत्री के संकल्प को करें मजबूत*

इस अवसर पर श्री हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासियों से ‘लोकल फॉर वोकल’ का संकल्प अपनाने की अपील की है। इसका उद्देश्य केवल स्थानीय उत्पादों की खरीदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से देश की पारंपरिक कला, संस्कृति, स्थानीय हुनर और छोटे कारोबारियों को आर्थिक मजबूती प्रदान करना भी है। जब हम स्थानीय कलाकारों और दुकानदारों से सामान खरीदते हैं तो सीधे तौर पर उनके परिवारों की आजीविका को संबल मिलता है। साथ ही स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा मिलने से देश की अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी मजबूती मिलती है।

*स्थानीय स्तर पर निर्मित स्वदेशी उत्पादों को दे प्राथमिकता*

श्री खंडेलवाल ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि बाजार में खरीदारी करने से पहले केवल एक मिनट विचार जरूर करें कि जो वस्तु हम खरीदने जा रहे हैं क्या वह किसी स्थानीय कलाकार, शिल्पकार या दुकानदार से प्राप्त हो सकती है? आपकी यह एक मिनट की सोच किसी स्थानीय परिवार के रोजगार का आधार बन सकती है और देश की तरक्की में आपकी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित कर सकती है। उन्होंने कहा कि दीपावली सहित प्रत्येक त्योहार और विशेष अवसरों पर स्थानीय स्तर पर निर्मित स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

उन्होंने बैतूल एवं प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए प्रत्येक नागरिक के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। साथ ही देश की निरंतर प्रगति, खुशहाली और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए शुभेच्छाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर बैतूल नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री महेश राठौर, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री श्री अतीत पवार, भाजपा जिला महामंत्री डॉ. महेंद्र सिंह चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री नरेश फाटे, जिला उपाध्यक्ष श्री इंद्रपाल पुंडे,भाजयुमो जिला अध्यक्ष श्री विक्रम वैद्य, गंज मंडल अध्यक्ष श्री विकास मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि श्री कैलाश बंडू धोटे, विधायक प्रतिनिधि श्री अजय वर्मा सहित पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button