Betul Crime News : पाँच मंदिरों में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दान पेटियों की राशि की बरामद
सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
Betul Crime News : मंदिरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 1 अगस्त को फरियादी रामकिशोर पिता भीमराव मोहने निवासी गांधी वार्ड ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भैंसदेही कस्वा के 05 अलग अलग मंदिरों की दान पेटियों से नगदी चोरी कर लिया गया है।फरियादी की रिपोर्ट पर थाना भैंसदेही में धारा 305(डी) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए भैंसदेही पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया । पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देशानुसार क्राइम सीन एक्सपर्ट निरीक्षक आबिद अंसारी द्वारा डॉग एस्कॉर्ट के साथ घटनास्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर साक्ष संकलन किया गया । पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देशानुसार थाना प्रभारी भैंसदेही राजेश सातनकर द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। प्राप्त सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही संदीप उर्फ दादू धाड़से निवासी झल्लार
को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपी द्वारा भैंसदेही कस्वा से पांच मंदिरों में दान पेटियों से नगदी चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गई दान पेटियों से नगदी एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकल को बरामद की गई । पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सातनकर, asi श्रीकांत वर्मा, प्र.आर. 22 छोटेलाल, आरक्षक सोनू काजले (694), तनवीर खान (262), सोनू शर्मा(600), नारायण जाट (490), सुनील इवनाती (589), नरेंद्र (683), सुरजीत जाट, सुनील उइके (490) की सराहनीय भूमिका रही।

