Betul Road Accident : ड्यूटी से लौट रहे पटवारी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पुलिस घटना की जांच में जुटी

रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खमालपुर पुलिया के पास हुआ दर्दनाक हादसा

Betul Road Accident :  रानीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए सड़क हादसे में एक पटवारी की दर्दनाक मौत हो गई। पटवारी अपनी ड्यूटी से लौट रहे थे इसी दौरान हादसा हो गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कमलेश पिता श्यामू धुर्वे 35 वर्ष निवासी बरसाली जो कि पटवारी है। इनकी घोड़ाडोंगरी में डिवटी थी। सोमवार को वे बाइक से वापस आ रहे थे। इसी दौरान ग्राम खमालपुर पुलिया के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। पटवारी को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। घटना से पटवारियों और राजस्व अमले में शोक ली लहर दौड़ पड़ी।

घटना को लेकर पटवारियों में आक्रोश

हादसे के बाद रात में ही कई साथी पटवारी जिला अस्पताल पहुँच गए थे। हादसे के बाद पटवारियों में आक्रोश है। पटवारियों का कहना है कि दबाव डालकर पटवारियों से रात तक काम करवाया जा रहा है। रात के समय पटवारियों को दूर दराज से लौटना पड़ता और हादसे का खतरा बना रहता है।
मृतक का आज जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरु की है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के संबंध में और अधिक जानकारी स्पष्ट होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button