America And Iran War : अमेरिका ईरान पर फिर कर सकता है हमला, ट्रम्प ने इजराइल प्रधानमंत्री से की फोन पर बात
अमेरिका ने किस सैन्य उपकरणों की तैनाती, ट्रम्प बोले 10 मिनट में तबाह कर देंगे
America And Iran War : अमेरिका एक बार फिर ईरान पर हमला कर सकता है। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर हमला करने की चेतावनी दी। अमेरिका के राष्ट्रपति ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर चर्चा की गई इसकी जानकारी वॉल स्ट्रीट जनरल ने दी है।डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहां की ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े दो-तीन ठिकानों को और उड़ाना बाकी है। अमेरिकन न्यूज़ चैनलों के मुताबिक अमेरिका ईरान पर नए हमले की तैयारी कर रहा है। संभवतः 4 नवंबर से अमेरिका ईरान पर हमला कर सकता है।
सैन्य उपकरणों की तैनाती
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ईरान पर हमले करने की तैयारी में लगा है। पश्चिम एशिया में हवाई सुरक्षा सिस्टम, गोला बारूद और सैनिक उपकरण की तैनाती बढ़ाई है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के पास ईरान की जरूरी ठिकानों पर हमले की योजना तैयार है। हम चाहे तो सिर्फ 10 मिनट में इन ठिकानों को तबाह कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के माने तो ईरान का कहना है कि वह बातचीत के लिए तैयार है। अमेरिका फिर से जंग छेड़ता है तो इसका करारा जवाब दिया जाएगा। ईरान जरूरत पड़ने पर दुश्मन के ठिकानों को निशाना बना सकता है।



