Betul Bhaisdehi Mandi Bhav 01 November 2026: आज 01 नवम्बर 2026 के भैंसदेही कृषि मंडी भाव, 11 नवम्बर तक अवकाश के दिन भी होगी खरीदी
बैतूल कृषि मंडी की अपेक्षा मक्का के दाम कम, उपज की बंपर आवक
Betul Bhaisdehi Mandi Bhav 01 November 2026: कृषि मंडी भैसदेही में भी उपज की अच्छी आवक हो रही है। इन दिनों मक्का और सोयाबीन की सबसे ज्यादा आवक है। रविवार को भैसदेही मंडी में 539 बोरे उपज की आवक रही। मंडी प्रबंधन का कहना है कि किसान सुबह समय पर उपज लेकर पहुँचे ताकि असुविधा का सामना नही करना पड़ा। सोयाबीन 6300 रुपये प्रति कुंटल बिकी है। मक्का के दाम 2415 से 2712 रुपये प्रति कुंटल रहा।
किसानों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी
वरिष्ठालय द्वारा जारी निर्देशों के पालन में दिनांक 31.10.2026 से 07.11.2026 तक भैसदेही मंडी में नीलामी कार्य प्रतिदिन जारी रहेगा। उक्त अवधि में शनिवार, रविवार एवं शासकीय अवकाश के दिनों में भी नीलामी कार्य यथावत संचालित रहेगा।


