Betul News : युवक का मिला शव, शरीर पर मिले चोट के निशान, हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Betul News: Body of a young man found with injury marks; murder suspected; police are investigating the case.

Oplus_131072

Betul News : बैतूल जिले के सांईखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बारव्ही निवासी पियूष पिता पिंटू धोटे (18) मंगलवार रात को अपने एक दोस्त के साथ ग्राम गुड़ी जाने का कहकर घर से निकला था।

युवक का शव गांव के ही पास में रात 9 बजे सडक़ किनारे पड़ा मिला। कुछ राहगीरों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी जिसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की भी आशंका जताई जा रही है।

सांईखेड़ा थाना प्रभारी अंजना मालवीय ने बताया कि मृतक का बुधवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। कई एंगल से इस मामले की जांच चल रही है। जिस दोस्त के साथ में वह जाने का कहकर निकला था उससे भी पूछताछ की जाएगी और कॉल डिटेल भी खंगाली जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत का सच सामने आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button