Betul News : मामूली कहासुनी बलवे में तब्दील, जमकर हुई पत्थरबाजी, संजय कालोनी का मामला, दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज

Betul News: A minor verbal altercation escalates into a riot; heavy stone-pelting ensues. The incident took place in Sanjay Colony; cases have been registered based on complaints from both sides.

Oplus_131072

Betul News : बैतूल गंज थाना क्षेत्र संजय कालोनी में रविवार रात को उस समय बवाल मच गया जब मामूली कहासुनी के विवाद ने बलवे का रूप ले लिया। दो पक्ष के लोग आपस में भीड़ गए। पथराव करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही गंज पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाईश के बाद मामला शांत हुआ।  गंज थाना प्रभारी अमित पवार ने बताया कि विशाल बेतरे और आदित्य पाटनकर  के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक दूसरे के साथ गाली गलौच करना शुरू कर दिया। दोनों युवकों ने अपने दोस्तों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद विवाद और बढ़ गया और एक दूसरे के साथ दोनों गुट के लोगों ने मारपीट करना शुरू कर दिया। एक दूसरे पर पत्थरबाजी की। पत्थरबाजी में कुछ गाडिय़ां क्षतिग्रस्त होने की भी जानकारी सामने आई है। दो गुटों के बीच काफी देर तक विवाद होते रहा।

 

सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों को समझाईश दी। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों ने मारपीट की शिकायत दर्ज की है। शिकायत पर बलवे की धारा में काउंटर केस दर्ज किया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही विवाद के संबंध में और अधिक जानकारी मिल पाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button