Betul News : माचना एनीकेट में कूदा वृद्ध, दूसरी घटना में तालाब में डूबा बुजुर्ग, दोनों की हुई मौत
Betul News: Elderly man jumps into Machna anicut; in a separate incident, another elderly man drowns in a pond—both have died.
Betul News : बैतूल जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में पानी में डूबने से दो वृद्ध जनों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गंज थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर को मचान नगर निवासी राजकुमार पिता पन्नालाल सूर्यवंशी उम्र 63 वर्ष ने अज्ञात कारण से माचना एनीकेट में कूदकर आत्महत्या कर ली है। पानी मे डूबने से वृद्ध की मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी में बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की जानकारी सामने है हालांकि जांच के बाद ही आत्महत्या का सही कारण सामने आएगा।तालाब में नहाने के वृद्ध की मौत
दूसरी घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के भौरा में घटित हुई। तालाब में नहाने गए वृद्ध की पानी में डूबने से मौत हो गईं। मृतक की पहचान रामदास यादव उम्र 60 वर्ष निवासी भौरा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक वृद्ध तालाब में नहाने के लिए गया था इसी दौरान वह पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। तालाब के किनारे वृद्ध के कपड़े मिले हैं। बताया जा रहा है कि प्रतिदिन वृद्ध तालाब में ही नहाता था। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाल लिया है।पुलिस दोनों मामले की जांच में जुट गई है।


